ads header

Monday, June 29, 2020

24 NEWS

0

Breaking news


Corona Recovery Rate in India: कोरोना से जूझ रहे देश के लिए खुशखबरी, रिकवरी रेट 50 पर्सेंट के करीब, पीएम मोदी बोले- मास्क बिना घर से निकलने का सोचे भी नहीं

Corona Recovery Rate in India: पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विशाल जनसंख्या के बावजूद देश में कोरोना विनाशकारी नहीं हुआ है. इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में कोविड-19 का रिकवरी रेट 50 फीसदी के पास है. उन्होंने ये भा कहा कि हमें बिलकुल भी असावधानी नहीं बरतनी है और मास्क के बिना बाहर निकलने की कल्पना भी नहीं करनी चाहिए.

  • By
  •  
  • इनखबर टीम
  •  
  • |
  •  
  • Published
  •  
  • :
  •  
  • June 16, 2020,
  •  
  • 5:56 pm
  •  
  • |
  •  
  • Updated
  • :
  •  
  • June 17, 2020,
  •  
  • 2:14 PM
भारत में कोरोना का रिकवरी रेट बाकी देशों के मुकाबले बेहतर
भारत में कोरोना का रिकवरी रेट बाकी देशों के मुकाबले बेहतर
नई दिल्लीः Corona Recovery Rate in India: पिछले चार महीनों से कोरोना से जूझ रहे देश में एक राहत भरी खबर आई है. खबर ये है कि देशभर में कोरोना रिकवरी रेट 50 फीसदी के करीब पहुंच गया है जबकि राजस्थान में करीब 74 फीसदी रिकवरी रेट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत की विशाल जनसंख्या के बावजूद देश में कोरोना विनाशकारी नहीं हुआ है. इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में कोविड-19 का रिकवरी रेट 50 फीसदी के पास है. उन्होंने ये भा कहा कि हमें बिलकुल भी असावधानी नहीं बरतनी है और मास्क के बिना बाहर निकलने की कल्पना भी नहीं करनी चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में जब कभी भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अध्ययन होगा तो ये दौर इसलिए भी याद किया जाएगा कि कैसे इस महामारी का सामना करते हुए हमने साथ मिलकर काम किया और को-ऑपरेटिव फेडरेलिज्म का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया. उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट्स लॉकडाउन के दौरान भारत के लोगों द्वारा दिखाए गए अनुशासन की चर्चा कर रहे हैं. पीएम ने ये भी कहा कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे उतना ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर, मार्केट, ट्रांसपोर्ट आदि खुलेंगे और उतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे.
पीएम मोदी ने पंजाब की तारीफ करते हुए बाकी राज्यों से भी कहा है कि वो कोरोना से लड़ने के लिए पंजाब सरकार के माइक्रो कंटेनमेंट और हाउस टू हाउस सर्विलॉस मॉडल का पालन करें. पंजाब सरकार राज्य में कोरोना की रोकधाम के लिए ऐसे कई योजनाओं को राज्य में सख्ती से लागू कर रही है.


Leave a Reply

Your email address will not be published.
 
 

देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक,गूगल प्लसट्विटर पर और डाउनलोड करें Inkhabar Android Hindi News App

RRB Recruitment 2020: रेलवे ने 2792 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, मेरिट के आधार पर होगा चयन, जानें सारी जानकारी

RRB Recruitment 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड ने अप्रेंटिंस के 2792 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 9 जुलाई 2020 है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.

  • By
  •  
  • Manish mishra
  •  
  • |
  •  
  • Updated
  •  
  • :
  •  
  • 29 June 2020,
  •  
  • 4:22 PM
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा
RRB Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में जॉब पाने का सुनहरा मौका है. दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने अप्रेंटिंस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं.

Sonia Gandhi Target Modi Government On Fuel Price Hike: सोनिया का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- तेल के दाम बढ़ाकर जनता से जबरन वसूले 18 लाख करोड़

Sonia Gandhi Target Modi Government On Fuel Price Hike: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर मोदी सरकार ने 18 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूले हैं. कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था.

  • By
  •  
  • Manish mishra
  •  
  • |
  •  
  • Updated
  •  
  • :
  •  
  • 29 June 2020,
  •  
  • 3:33 PM
लॉकडाउन के बाद मोदी सरकार ने 22 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं
लॉकडाउन के बाद मोदी सरकार ने 22 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं
Sonia Gandhi Target Modi Government On Fuel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पेट्रोल-डीजल पर 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर मोदी सरकार ने 18 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूले हैं.

Pakistan Karachi Stock Exchange Terrorists Attack: पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर बड़ा आंतकी हमला, चारों आंतकी ढेर, बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

Pakistan Karanchi Stock Exchange Terrorists Attack: करांची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है. उनका कहना है कि सभी आतंकी सुसाइड बॉम्बर थे. कराची पुलिस और रेंजर्स ने चारों आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि, आतंकियों की फायरिंग के दौरान 6 लोगों के मारे जाने की खबर है. इसमें चार गार्ड और एक पुलिसकर्मी शामिल है.

  • By
  •  
  • Manish mishra
  •  
  • |
  •  
  • Updated
  •  
  • :
  •  
  • 29 June 2020,
  •  
  • 3:05 PM
करांची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है
करांची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है
Pakistan Karachi Stock Exchange Terrorists Attack: कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के माजिद बिग्रेड ने आतंकी हमले को अंजाम दिया. उसका कहना है कि सभी आतंकी सुसाइड बॉम्बर थे. कराची पुलिस और रेंजर्स ने चारों आतंकियों को मार गिराया है.
Author Image
AboutManish Pethev

Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment